छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना के अंतर्गत नई लिस्ट 2025 जारी कर दी गयी है। योजना के तहत वर्तमान में करीबन 70 लाख लाभार्थी महिलाएं, हर महीने 1 हजार रुपये प्राप्त कर रही हैं। इस पोस्ट में हम आपको नई लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं –
महतारी वंदना योजना लिस्ट 2025 कैसे चेक करें
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना की लाभार्थी लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में करीब 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो इस योजना का लाभ उठा रही हैं। यदि आपने आवेदन किया है और आपको अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो इस लिस्ट में अपना नाम इस तरह जरूर चेक करें –
1. आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं
2. होम पेज पर आपको ‘लाभार्थी सूची’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर अपने जिला, ब्लॉक, परियोजना, और आंगनबाड़ी केंद्र की जानकारी भरें।
4. जानकारी भरने के बाद, आपके क्षेत्र की लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें अपना नाम चेक करें।
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपको योजना की किस्तें मिलनी शुरू हो जाएंगी। अगर नाम नहीं है, तो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – महतारी वंदन योजना चेक (नई पेमेंट जारी)
महतारी वंदना योजना की अनंतिम सूची कैसे देखें?
यदि आपका नाम अंतिम सूची में नहीं है, तो आप अनंतिम सूची भी देख सकते हैं। यह प्रक्रिया नीचे दी गई है:
1. Mahatari Vandana Official Website – mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर ‘अनंतिम सूची’ के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपने जिला, ब्लॉक, परियोजना, और आंगनबाड़ी केंद्र की जानकारी भरें।
4. लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
इसे भी पढ़ें – इस तरह चेक करें पीएम किसान का पैसा
SarkariUpdates247.com वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यहाँ हम आपके लिए विश्वसनीय सरकारी योजना, नौकरी, रिजल्ट, स्कालरशिप, और ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी ताजा अपडेट लाते रहते हैं।
दीपकान्त श्रीवास्तव, SarkariUpdates247.com वेबसाइट के फाउंडर हैं। वह उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हैं। इन्होने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से ग्रेजुएशन किया है। इन्हे ब्लॉग्गिंग और यूट्यूब पर काम करते हुए 5 साल हो चुके हैं।
Thank you for visiting our website! 🙏😊